Jaunpur News: 28 फरवरी तक वितरित होंगे नि:शुल्क राशन

Aap Ki Ummid
follow us

 जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह फरवरी के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि 8 से 26 फरवरी तक निर्धारित की गयी थी किन्तु कतिपय जनपदों में कतिपय उचित दर दुकानों पर तकनीकी समस्याओं के कारण लाभार्थियों के मध्य खाद्यान्न का पूर्ण वितरण नहीं कराया जा सका है। राशन कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न हों, इसके दृष्टिगत शासन द्वारा वितरण की तिथि 28 फरवरी तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों के मध्य प्रति कार्ड पर 10 किग्रा0 गेहूँ व 25 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 1 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट एवं 4 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल प्रति यूनिट (कुल 5 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। 

उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी होगी। अतः पूर्व निर्धारित तिथि 26 फरवरी के साथ 28 फरवरी को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे पूर्व में जारी निर्देशो का पालन कराते हुए 28 फरवरी तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशन कार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाय।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!