Jaunpur News: परीक्षा देने के बाद छात्र ने कोतवाली पहुंचकर दिया तहरीर

Aap Ki Ummid
follow us

 मनबढ़ों ने छात्र को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

घायल छात्र परीक्षा देने जा रहा था बेलाव विद्यालय

Jaunpur News: परीक्षा देने के बाद छात्र ने कोतवाली पहुंचकर दिया तहरीर


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वलईपुर गांव में स्थित मुख्य गेट के पास बुधवार की सुबह परीक्षा देने जा रहे एक छात्र के साथ दबंगों ने असलहा के बल पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बोलेरो वाहन को भी लाठी-डंडों और पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर छात्र का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विदित हो कि सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव कक्षा दस का छात्र है। बुधवार की सुबह बेलांव स्थित नालदेव कूलदेव इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए बोलेरो से जा रहा था। वाहन में कुल चार छात्र सवार थे। जैसे ही बोलेरो वलईपुर गांव के मुख्य गेट के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद लगभग दो दर्जन मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर वाहन को रोक लिया।

 हमलावरों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की और रितेश यादव को जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा मोबाइल फोन छीन लिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित अहन गांव की दिशा में भाग निकले। मारपीट में घायल होने के बावजूद रितेश ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह थाने पहुंच तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले को छानबीन में जुट गई।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!