Jaunpur News: पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं दूसरी शादी के आरोप में पति सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम पचवर निवासी रिंकी सरोज की शादी 1 मई 2018 को अमित कुमार राकेश निवासी ग्राम जंघई, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता के अनुसार 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे पति अमित कुमार राकेश, जय प्रकाश सरोज निवासी घुरीपुर (प्रतापगढ़), रामसूरत व उनकी पत्नी जुग्गन निवासी रेहटुआ (प्रतापगढ़), सास अमरावती देवी तथा ननद अर्चना सरोज व मधु सरोज ने मिलकर दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मारपीट में उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उससे छिपाकर मीनाक्षी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली है जिसके साक्ष्य भी उसने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता के दो बेटियां और एक नाबालिग पुत्र हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!