Jaunpur News: आधुनिक खेती की ओर बढ़े कदम, किसान गोष्ठी में 113 कृषकों ने लिया हिस्सा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आधुनिक खेती की ओर बढ़े कदम, किसान गोष्ठी में 113 कृषकों ने लिया हिस्सा


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जमदहां बाजार में बुधवार को किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से ओम एग्रीक्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर की ओर से किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के 113 किसानों ने पंजीकरण कर सक्रिय सहभागिता निभाई। गोष्ठी के दौरान कृषि यंत्रों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को उपहार भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि यंत्रों की बुकिंग पर विशेष रियायत की घोषणा की गई जिससे उत्साहित किसानों ने भूसा मशीन, लेजर लेवलर, रोटावेटर, सुपर सीडर और मेड़बंदी मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों की बुकिंग कराई। बुकिंग कराने वाले किसानों को लकी ड्रा के जरिए एलईडी टीवी, स्प्रे पंप और वाटर कूलर जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कंपनी की ओर से सभी यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराये गये।

ओम एग्रो के प्रोपराइटर सुजीत राजभर ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां कृषकों को नई तकनीकों से अवगत कराने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनती हैं। कार्यक्रम का संचालन एग्रिजोन कंपनी के जीएम लाइजनिंग बी.एन. मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूपी हेड महावीर सिंह ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों की कमी को देखते हुए कृषि का आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता है। आधुनिक यंत्रों और वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रयोग से उत्पादन लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सरोज (एडीओ कृषि), शमसाद अहमद, अश्वनी कुमार, मो. दानिश, मोहन लाल बिंद, हर्षित वर्मा, दिनेश राजभर, आनंद राय, रंजीत सिंह, एडवोकेट रिंकू मिश्रा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!