राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एआरपी के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बीईओ राजेश वैश्य ने कायाकल्प अभियान, बालिका शौचालय की व्यवस्था, बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति और निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों के आकलन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया।
उन्होंने विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा तय किए गए सभी मानकों और निर्देशों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत और बेहतर उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एआरपी रंजय रजक, अर्चना रानी, संगीता राय, चंद्रेश पांडेय, प्रिया गुप्ता, मुन्ना लाल यादव, राजेश यादव सहित तमाम शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
.jpg)







