डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
मुफ्तीगंज, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद सिंह ने कहा कि अनुशासित व्यक्ति ही सफलता की मंजिल हासिल कर सकता है। जीवन में सफलता को हासिल करने के लिए अनुशासन, समयबद्बता के साथ लक्ष्य निर्धारण का होना भी जरूरी है। वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। माता-पिता व गुरू की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि माता-पिता व गुरु का इंसान के जीवन में बड़ा महत्व है। बच्चों को चाहिए कि माता-पिता व गुरू का सम्मान करना चाहिए।
पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज व वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए अपने इस शेर के साथ कहा कि दिल में हसरत हो हमेशा ऊंची उड़ान का। छू लेने की तमन्ना हो चांद आसमान का।। यूं तो बुजदिल चल नहीं सकते मंजिल के दस कदम। बहादुरों को मिलते देखा है तगमा महान का।। महाविद्यालय प्रबंधक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ0 दिनेश तिवारी ने राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में प्राचार्य व शिक्षकगण अपने दायित्वों का बखूबी अंजाम दे रहे हैं। वहीं पूविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ0 विनोद सिंह के कार्यशैली व उनके कुशल प्रशासनिक क्षमताओं की भी प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नेहा कन्नौजिया ने किया।
इस दौरान महाविद्यालय के डॉ0 अमित शुक्ल ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ0 जेपी पाठक, डॉ0 सूर्जोदय भट्टाचार्य, डा0 अजीत मिश्र, डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रो0 रंजना उपाध्याय, प्रो0 कुसुम कुमारी, शुभ कान्हा संस्थान मुर्तजाबाद के प्रबंध निदेशक डॉ0 रमेश यादव, गोवर्धन इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रशान्त यादव, बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बगथरी के प्रबंधक अशोक सिंह, दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय मटियारी प्राचार्या प्रो. आशा, मां आशा ज्ञान दीप संस्थान कुछमुछ के प्रबंधक अखिलेश यादव, मनोज राय, राय साहब यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा व शहीद चन्द्रशेखर आजाद के पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्वलित करके किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
.jpg)







