Jaunpur News: अपराध करोगे तो जाना पड़गा लाखों के पीछे, बरसठी पुलिस की सराहनीय पहल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अपराध करोगे तो जाना पड़गा लाखों के पीछे, बरसठी पुलिस की सराहनीय पहल


8 लाख का चोरी का माल बरामद, सूरत से वांछित दो आरोपी 4300 नगद संग गिरफ्तार

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया। पुलिस ने सूरत से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का माल और 4300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को चतुर्भुजपुर पुलिया से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन पुत्र कमलाशंकर दुबे निवासी ग्राम गहली थाना बरसठी और सुनील संतोष साहू पुत्र संतोष साहू निवासी 170 राजमंदिर रेजिडेंसी, थाना कड़ोदरा, जनपद सूरत देहात, गुजरात) के रूप में हुई। ये दोनों सूरत के सिंगनपुर डबोली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026, धारा 331 (4), 305, 317 (2) बीएनएस में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार बरामद माल में 85 ग्राम सफेद धातु, 72 ग्राम पीली धातु, 37 ग्राम चांदी, 22 ग्राम सफेद धातु, 71 ग्राम क्रिस्टल/डायमंड (सफेद व हरे पैकेट में कागज के साथ) और 85 ग्राम क्रिस्टल व रिंग डायमंड शामिल हैं। इस चोरी के माल की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त 4300 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

यह चोरी 21 फरवरी की रात सूरत शहर के सिंगनपुर स्थित ब्लू बेला ज्वेलर्स (दुकान नं. 301, जीरीकोन प्लस बिल्डिंग, अंकुश स्कूल के बगल में अंबा तालाब) से हुई थी। बरसठी पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई किया।

गिरफ्तारी टीम में बरसठी थाने से प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और हे0का0 उमाशंकर सिंह शामिल थे। सूरत सिटी के सिंगनपुर डबोली थाने से उ0नि0 डी.जे. सिसोदिया, हे0का0 सहदेव सीह भूपत सीह, हे0का0 अतुल कुमार, मदन मोहन और का0 संजय हिकू भी संयुक्त टीम का हिस्सा थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद माल और गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए गुजरात पुलिस को सौंपकर न्यायालय रवाना किया गया।



ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!