Jaunpur News: इन्द्र के घमण्ड नाश के लिये प्रभु ने उठाया गोवर्धन: आनन्द भूषण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: इन्द्र के घमण्ड नाश के लिये प्रभु ने उठाया गोवर्धन: आनन्द भूषण


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सकापुर ग्रामसभा में मुख्य यजमान गायत्री पाण्डेय एवं जय प्रकाश पांडेय के निज स्थान पर चल रहे भागवत पुराण कथा में आनन्द भूषण महराज ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनाकर श्रोताओं को भक्ति रस गंगा में सरोकार किया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। कथा वाचक आनंद भूषण महराज ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बारिश कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने आए ओम प्रकाश पांडेय के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त कथा का श्रवण किये।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!