Jaunpur News: होली को लेकर शाहगंज थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: होली को लेकर शाहगंज थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक


शान्ति व सौहार्द बनाये रखने की अपील

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय कोतवाली परिसर में शान्ति समिति की हुई जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता किया। बैठक में होली के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि कृष्णकान्त सोनी, सभासद श्रेयांश मोदनवाल, सिकंदर साहू, अब्दुल्ला, गणेश चौहान, धीरज पाटिल, नितिन अग्रहरि सहित समस्त ग्रामवासी, ग्राम प्रधान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!