Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Aap Ki Ummid
follow us

दोनों पाली में इण्टर के छात्रों की हुई परीक्षा

सचल दस्ता परीक्षा केन्द्रों का करता रहा निरीक्षण

सुनील शर्मा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन गुरुवार को दोनों पाली में 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सचल दस्ता केंद्रों का निरीक्षण करती रही। यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन गुरुवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों का कृषि भौतिक विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 296 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 279 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। बाकी 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पहली ही पाली में कृषि जंतु विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए 245 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 242 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का भूगोल विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 12 हजार 544 परीक्षार्थी नामांकित थे लेकिन 11 हजार 912 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 632 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।

आज होगी इस विषय की परीक्षा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आठवें दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का महत्वपूर्ण विषय गणित और इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं  रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक आदि विषयों का प्रश्न पत्र होगा। वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित

जौनपुर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए गुरुवार को 22 केंद्रों पर दोनों पाली में परीक्षा हुई। दोनों पाली में 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मालूम हो कि पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय अंग्रेजी और उत्तर मध्यमा जीव विज्ञान विषय के लिए 2245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 1618 परीक्षार्थी ही उपस्थित पाए गए। 627 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय जीव विज्ञान विषय के लिए 277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!