Jaunpur News: भारतीय कुश्ती संघ में डा. रोहित का हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भारतीय कुश्ती संघ में डा. रोहित का हुआ चयन


मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी इन आर्थोपेडिक के छात्र हैं रोहित

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटसन के मास्टर ऑफ़ फिजियोथेरेपी इन आर्थोपेडिक के छात्र व वीपीए सदस्य डा. रोहित वीरेंद्र सिंह ने नये कीर्तिमान स्थापित करते हुये भारतीय कुश्ती संघ में चयन हुआ है। चयन की खबर मिलने पर बुधवार को सेंटर के चेयरमैन व वीपीए सचिव डॉ अवनीश सिंह ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटसन के लिये गर्व का विषय बताया। साथ ही कहा कि इस चयन के लिये भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दावेदार संजय सिंह का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि बनारस फिजियो कॉन्क्लेव के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी सफलता है। यह सफलता हमारी एकजुटता हमारी ताकत का प्रतीक भी है। इस अवसर पर वाराणसी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, सरत, शुभम, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. अभिनव, डॉ. रुद्रेश समेत तमाम मौजूद रहे।

ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!