Jaunpur News: बिहारी महिला पीजी कालेज में आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बिहारी महिला पीजी कालेज में आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न


मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित बिहारी महिला पीजी कालेज में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया। शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति, प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुये उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। स्वास्थ्य में सुधार होता है— जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना, तनाव और चिंता में कमी, हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।

इस अवसर पर डा. सुशील मिश्र, डा. विजय बहादुर यादव, डा. संजय यादव, डा. संजीव चतुर्वेदी, डा. विनय प्रकाश यादव, डा. विजेन्द्र गुप्ता, डा. आशीष तिवारी, लक्ष्मीशंकर यादव, मोती लाल यादव, सुनील यादव, तीर्थराज यादव, धरमशीला बिन्द, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!