Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम जी के योगदान को किया गया याद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम जी के योगदान को किया गया याद


सेनानियों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता: जिलाध्यक्ष

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मई गांव में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम मिश्र का शहीद दिवस मनाया गया। मूर्ति स्थल पर मौजूद मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह सहित दर्जन भर लोगों ने राजाराम जी को नमन करते हुये उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सेनानियों की कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता। हमें देश के इतिहास एवं शहीदों के इतिहास का जानकारी बच्चों को देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि कभी सोचिए की हमने देश को क्या दिया तब किसी की आलोचना करिए। आयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय ने मई गांव निवासी शहीद राजाराम जी की गाथा सुनाते हुए कहा कि पड़ोसी गांव कर्तिहा में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 5 तक की पढ़ाई करते हुए अंग्रेजों की प्रताड़ना के किस्से सुनते हुये राजाराम युवा अवस्था में ही क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर संगठन तैयार कर लिया था। निःसन्तान राजाराम जी की स्मारक गांव के ही विक्रमादित्य मिश्र ने बनवाया। जीर्ण—शीर्ण स्मारक के सुंदरीकरण का जिम्मा सेवानिवृत्त शिक्षक देवराज पाण्डेय ने क्षेत्रीय लोगों, सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी राधेश्याम गुप्ता आदि के सहयोग से मूर्ति का सुंदरीकरण कराया गया। इस दौरान सेनानी राजाराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक ऊधो तिवारी ने किया।

इस अवसर पर डा. प्रभात विक्रम सिंह, मिथिलेश मिश्र, इकबाल, तारिक, रामयश यादव, दयाराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष बबलू गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ल, बच्चा उपाध्याय, दीपक निगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के सौ बच्चों को कॉपी, कलम सहित जरूरी सामान दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने सेनानी परिवार के हिमांशू मिश्र, गीता देवी एवं मुद्रिका देवी को सम्मानित किया। अन्त में ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र ने समस्त लोगों के प्रति आभार जताया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!