Jaunpur News: गौरीशंकर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक—चौबन्द

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गौरीशंकर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक—चौबन्द


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम सुजानगंज में श्रद्धालुओं की लाखों के भीड़ उपस्थित रही। मंदिर पर श्रद्धालु धतूर, मदार, फूल, गेहूं की बाली, बैर इत्यादि लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान अर्धनारीश्वर जी का दर्शन करने के लिए कतारों में लग रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुजानगंज सहित अन्य थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस दौरान सुबह से ही क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी भी मंदिर पर उपस्थित रहे।

वहीं थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्रवेश एवं निकास द्वार पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। साथ ही खोया पाया केंद्र बनाया गया था जहां समय-समय पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी व जिनके परिवार के लोग उनसे बिछड़ गए हैं, उनको ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचित किया जा रहा था। जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता की दृष्टि से सफाईकर्मियों की कई टीमें मंदिर परिसर में लगाई गई थी। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज सुनील पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से दो टीमों को मंदिर में लगाया गया था। दोपहर में जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र मंदिर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गौरीशंकर जी का दर्शन-पूजन किये। साथ ही अन्य सभी आवश्यक चीजों का निरीक्षण भी किये। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव सुधीर त्रिपाठी भी मंदिर परिसर में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए कार्य कर रहे थे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, सफाई संघ के अध्यक्ष बाबुलनाथ तिवारी, थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर, तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी मंदिर पर उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!