Jaunpur News: शाहगंज में रबी कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  शाहगंज में रबी कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा रबी कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेन्द्र सरोज ने किया।

गोष्ठी के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। एडीओ कृषि धर्मेन्द्र सरोज ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पारदर्शी किसान सेवा पंजीकरण, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान सुविधा तथा फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

इसी क्रम में बीटीएम शमशाद अंसारी ने किसानों को गेहूं की उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराया। साथ ही लाइन से बुवाई करने की विधि और उससे उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला और मेले में लगे स्टालों पर आधुनिक कृषि यंत्र जैसे पावर वीडर, सोलर झटका मशीन, सीडर एवं वाटर पम्प किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे। विशेषज्ञों द्वारा इन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम का समापन खण्ड विकास अधिकारी पियूष त्रिपाठी के सम्बोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ नन्द किशोर, मृदा परीक्षण अधीक्षक शिवपूजन, वैज्ञानिक वरुण कुमार, कृषि अभियंता, प्रगतिशील किसान तारकनाथ सुरेश यादव, अश्वनी कुमार सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!