Jaunpur News: किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर शाहगंज में हुई पंचायत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर शाहगंज में हुई पंचायत


बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय शाहगंज के समक्ष विशाल पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत की अध्यक्षता रामधारी बिन्द एवं संचालन विवेक बिंद ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सिंचाई, भंडारण, सड़क, नाली एवं बिजली जैसी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायत के उपरांत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज को सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से शाहगंज तहसील क्षेत्र में एक चीनी मिल की स्थापना की मांग की गई जिससे किसान गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित हों और उन्हें उचित मूल्य मिल सके। साथ ही किसानों के बीजों एवं कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए शाहगंज एवं सुइथाकला क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की मांग उठाई गई। किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए विद्युत मोटरों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की भी मांग किया।

ज्ञापन में ग्राम लतीफपुर में चनई के मकान से छोटे लाल के मकान तक जाने वाली अत्यधिक क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने, ग्राम तारगहना में मंगला प्रधान के मकान से श्यामलाल सोनकर के मकान तक क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण तथा ग्राम लतीफपुर में रामबदन के खेत से तीजू के खेत तक जाने वाली सिंचाई नहर की साफ-सफाई व मरम्मत कराने की मांग शामिल रही।

किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!