तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। रघुवीर स्वायत्त शासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला में आयोजित सप्त दिवसीय शिविर का समापन स्वयंसेवकों ने श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज एवं अंबे जी धाम बसरही की स्वच्छता करने के पश्चात् हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि तरुण चौबे योग प्रशिक्षक ने छात्र—छात्राओं को मानव जीवन में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम योग से ही अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा है जिससे हमारा जीवन सुखमय बनता है।
कार्यक्रम में छात्र—छात्राओं ने बहुत सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्याम शंकर पांडेय एवं संचालन स्वयंसेविका ने किया। अतिथियों का धन्यवाद एवं स्वागत कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 संजू शुक्ला ने किया। इसी क्रम में श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज के सप्तदिवसीय शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनय त्रिपाठी की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन 7 दिनों में हम समाज एवं राष्ट्र की सेवा के साथ स्वयं को भी आत्मनिर्भर बनाने का गुण सीखते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी विनोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
.jpg)






