तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। नगौली निवासी शिवम विश्वकर्मा (22) पुत्र प्रेम लाल विश्वकर्मा अपने घर नगौली मुंगराबादशाहपुर रोड से बाइक लेकर आ रहा था तभी मुंगराबादशाहपुर के ही तरफ़ से आ रही पिकअप से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जा भिड़ा। यह देख आस—पास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया जिसमें शिवम को ज्यादा चोट आने पर लोगों ने एंबुलेंस को फ़ोन करके बुलाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया। डॉ देवेन्द्र पाल ने प्राथमिक उपचार कर युवक गम्भीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया तब तक शिवम के परिवार वालों को सूचना दे दी गई थी। परिवार के सदस्य अस्पताल पर पहुंचे और जिला चिकित्सालय शिवम के साथ गये। वहीं पिकअप सवार और सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार युवक ज्यादा चोट न आने के कारण निकल गये।
.jpg)







