अजय पाण्डेय
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के तत्वावधान में अध्यक्ष सरला महेश्वरी द्वारा मण्डल से आये कार्यक्रम के तहत शहर के अहियापुर स्थित विद्युत विभाग ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र, मिष्ठान, स्मृति चिन्ह, स्टील की बोतल के साथ माल्यार्पण किया। सचिव वंशिका सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमारे समाज का मुख्य हिस्सा ये विद्युत कर्मी जो दिन-रात अपनी जान की परवाह न करते हुए भी हमें हमारे समाज को सुख सुविधा पहुंचाने हेतु दिन-रात अपनी ड्यूटी पर रहते हैं।
इनको भी पहचान और सम्मान का दर्जा देने के लिए हमारा यह छोटा सा प्रयास है। कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था इस वर्ष स्टील पानी ठंडी बोतल तरित मुहिम पर कार्यरत है जिससे हमारे वातावरण में प्लास्टिक पानी की बोतल से पर्यावरण को जो नुकसान हो रहा उससे बचाव हेतु इस वर्ष हमारी संस्था स्टील बॉटल मिशन पर कार्यरत रहेगी। उससे बचाव हेतु इस वर्ष हमारी संस्था स्टील बोतल मिशन पर कार्यरत रहेगी जिससे आम जनमानस तक जेसीआई संस्था द्वारा यह संदेश दे सके कि सुरक्षित पानी के साथ सुरक्षित पर्यावरण का विकास हम अपनी जिम्मेदारी है। आइये हम आदत को बदल लें, प्लास्टिक बोतल न लेकर हम घर से स्टील बोतल लेकर चलें। सेल्यूट साइलेंट वर्कर के तहत हमारी संस्था इस वर्ष आगे भी कार्यरत हैं। इस अवसर पर शिवानी चौरसिया, चंदा बरनवाल, ममता कश्यप सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
.jpg)







