विजय जायसवाल
जयपुर। श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली से खुले भंडारे से कुल 215210 रूपये की राशि प्राप्त हुई। भंडार से अथाह राशि निकलने से सभी भक्तों में अति उत्साह देखा गया। साथ ही आश्चर्य की बात यह रही कि दानपात्र में राशि डालने की जगह न होने के बाद भी पत्र में नोटो के बंडल निकले। गणना के दौरान अध्यक्ष रामसिंह, सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सह सचिव पंकज सिंघल, मनोज शर्मा, सत्य नारायण जी सेन, शैलेन्द्र सिंह, आयुष मंगल, नरेंद्र भाटी, गौरव साहू, विप्रांश वैष्णव, शिमला देवी मीणा, मंजू मंगल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







