Jaunpur News: चन्द्रशेखर आजाद के जनपद दौरे से पहले पार्टी ने जिला प्रभारी किया नियुक्त

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: चन्द्रशेखर आजाद के जनपद दौरे से पहले पार्टी ने जिला प्रभारी किया नियुक्त


भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को सौंपी पार्टी की जिम्मेदारी

दो बार सम्भाल चुके है जिलाध्यक्ष की कमान

पैतृव गांव सेनापुर में बधाई देने वालों का लगा तांता

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद शनिवार को जनपद में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। दौरे से ठीक पहले पार्टी शुक्रवार को बाबा साहब व मान्यवर कांशीराम राम के विचारधारा 'बहुजन हिताय बहुजन सुखाय' को देखते हुए बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को जिला प्रभारी की कमान सौंपी दी है।

इस आशय की जानकारी प्रदेश संगठन सचिव/ मुख्य मंडल प्रभारी एड. विनय सागर ने नियुक्ति पत्र जारी करके दी। उनके संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है। इसी के साथ संगठन को और सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है। नियुक्ति की खबर उनके पैतृक गांव सेनापुर में होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता।

इस बाबत रत्नेश कुमार ने कहा कि पार्टी आलाकमान को जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। विदित हो कि रत्नेश कुमार दो बार भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी छवि को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने निर्णय लिया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!