अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की शाम को कड़ैला गांव में एक युवक एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन करके अभद्र भाषा का टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि कड़ैला गांव निवासी लल्लन बिंद पुत्र छठू बिंद ने गांव के हरिजन बस्ती के बृजेश गौतम पुत्र छठू बिंद के ऊपर आरोप लगाया कि हमारे मोबाइल पर फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से करने की धमकी दे रहे थे जिसका मोबाइल पर रिकॉर्डिंग कर ली गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। पीड़ित ने सराय ख्वाजाथाना पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा नहीं उसके खिलाफ कोई मुकदमा किया गया ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
.jpg)






