जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सिद्दीकपुर में 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। मेले में 60 से अधिक नियोजक/कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी एवं 1000 से अधिक अभ्यर्थियो का चयन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम हेतु रिक्तियां रोजगार संगम पोर्टल अपलोड कर दी गयी है। अभ्यर्थी पोर्टल पर रिक्तियॉ अवलोकित कर अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर प्रतिभाग करें।
Jaunpur News: वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 को
फ़रवरी 20, 2026
follow us
.jpg)






