Jaunpur News: खटहरा में मनबढ़ों ने अधेड़ को पीटा, वीडियो वायरल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खटहरा में मनबढ़ों ने अधेड़ को पीटा, वीडियो वायरल


मंगलवार की रात की है घटना, जांच में जुटी पुलिस

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत खटहरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति के पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीटने की वजय पुरानी जमीन की रंजिश बताई जा रही है। पीटने वाला युवक अधेड़ व्यक्ति पर शराब पीकर गाली देने का आरोप लगाते  बेरहमी से पीट रहा है। इसके बाद पीट रहा अधेड़ व्यक्ति बेसुध होकर जमीन पर गिरते दिखाई दिया। घटना मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। वहीं पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रही है। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है। पीड़ित विनोद चौहान ने बताया कि जमीन का विवाद है। दीवार से सटाकर नांद रखी गई थी जिस कारण पानी बह रहा था। वहीं मना किया जिसको लेकर कहासुनी हो गई जिस पर विपक्षी लात—घुसों से मारने—पीटने लगा और मेरे दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई। तत्पश्चात बुधवार को कोतवाली पहुंच तहरीर दी गई जिस पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!