Jaunpur News: 250 मरीजों की जांच करके बांटी गयी दवा

Aap Ki Ummid
follow us

 सिटी नर्सिंग होम का 17वां वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

Jaunpur News: 250 मरीजों की जांच करके बांटी गयी दवा


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज एवं एसबीएम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वां वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में लगभग 250 मरीजों— महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की मुफ्त जांच की गई तथा 5 से 10 दिन की दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। साथ ही विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच भी निःशुल्क की गई। शिविर में नगर के तमाम चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं जिनमें मुख्य रूप से डॉ. जे.पी. दूबे, डॉ. फारूक अरशद, डॉ. आकिल, डॉ. खुर्शीद, डॉ. सिकंदर, डॉ. देवी प्रसाद, डॉ. तारिक आज़मी, डॉ. सुनील दूबे, पैथोलॉजिस्ट आरती पाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की आयोजक एवं सिटी नर्सिंग होम की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सैय्यदा हुमेरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

इसके पहले शिविर का उद्घाटन समाजसेवी परवेज आलम भुट्टो ने फीता काटकर किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. हाफिज इरशाद उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहना चाहिए। श्री भुट्टो ने कहा कि समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य की सर्वाधिक आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथियों में विमलेन्द्र पांडेय (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज), लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष अरुण पांडेय, मनोज जायसवाल, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, राहुलराज मिश्रा, जसीम खान, अबसार कुरैशी, आजम खान, अबू तालिब शेख, पीर मोहम्मद, शिवांगी यादव, आकाश यादव नेशनल चैंपियन, डॉ. जेड ए खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सिटी नर्सिंग होम के चिकित्सक डायरेक्टर एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक डॉ. तारिक शेख ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!