61 में 8 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से मौके पर 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।
उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष सिंह, नायब तहसीलदार पियूष सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र गुप्ता, मंडी सचिव गुलाब सिंह, कस्बा कानूनगो संजय राय सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
.jpg)






