विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर दियांवानाथ केवलाशंकर महाविद्यालय दतांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिविर के समापन कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान मतदाता जागरूकता और अनुशासन पर बल दिया। वहीं मुख्य अतिथि विनोद मिश्र (सिविल जज) बिहार एवं विशिष्ट अतिथि शिव सहाय सिंह पूर्व नगर सेवक कांदिवली महाराष्ट्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने किया जहां अतिथियों के रूप में बृजेश उपाध्याय (मां शीतला चौकिया धाम) उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ए.एस. दीक्षित एवं महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डा. विनीता तिवारी ने स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर यादव ने किया।
.jpg)







