जौनपुर। जज सिंह अन्ना निवासी ग्राम घाटमपुर थाना बरसठी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न बिंदुओं की मांगों के क्रम में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने जज सिंह को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना। तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप संचालक चकबंदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड–39 प्रयागराज तथा नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर को तत्काल उनके साथ संवाद स्थापित कर उनकी विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए समस्याओं के नियमानुसार एवं विधिक निस्तारण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही एवं समुचित आश्वासन के उपरांत जज सिंह द्वारा अपना प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना/अनशन संबंधी कार्यक्रम समाप्त किये जाने की घोषणा की गई।
Jaunpur News: डीएम के समझाने पर जज का अनशन समाप्त
फ़रवरी 26, 2026
follow us
.jpg)






