Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुधारात्मक कार्यवाही, चयनित ब्लैक स्पॉट, हेलमेट सीट बेल्ट एवं सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के स्कूलों और कॉलेज में समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित किये जायं तथा बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाय। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर एंबुलेंस कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाय जिससे घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में समुचित ढंग से चिकित्सकीय उपचार मिल सके। बैठक में समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!