जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शहरी, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
फ़रवरी 25, 2026
follow us
.jpg)







