Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मड़वा मोहिद्दीनपुर निवासी कुसुम पत्नी फूलचन्द्र को उसके आवास से दबिश देकर गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना शाहगंज में पंजीकृत मुकदमा धारा 376, 363, 504, 506 में न्यायालय एफटीसी प्रथम जौनपुर द्वारा गैरजमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्ता को संबंधित न्यायालय भेज दिया है।




ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!