Jaunpur News: बरसठी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सांसद ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बरसठी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सांसद ने किया निरीक्षण


अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के रेलवे स्टेशन के कायाकल्प (पुनर्विकास) कार्यों का स्थानीय सांसद प्रिया सरोज ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म के विस्तार एवं मरम्मत कार्य की स्थिति, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता

स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण एवं सुरक्षा प्रबंध, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की योजनाएं, सांसद ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी सुझाव प्राप्त कर उन्हें योजनाओं में शामिल करने पर बल दिया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के कायाकल्प से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि यह स्टेशन लगभग 40 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन है तथा आगामी 18 महीने में पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा मौके पर उपस्थित जंघई जंक्शन अधीक्षक कोमल सिंह, आशीष यादव अधिवक्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्टेशन के कायाकल्प के संबंध में आशीष यादव अधिवक्ता द्वारा किए गए प्रयास का सराहना भी हुई।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!