Jaunpur News: भ्रामक सूचना पर हटाये गये केन्द्र व्यवस्थापक

Aap Ki Ummid
follow us

केन्द्र वस्थापक बदलने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

मामला गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर का

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। जनपद के ग्रामीणांचल में ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में केंद्र व्यवस्थापक को हटाने को लेकर छात्रों व अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने विधिक जांच कराकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा समाप्त होने के बाद संकलन केंद्र पर कॉपी बंडल पहुंचाने वाला वाहन सरपतहां मोड़ के पास खराब हो गया। दूसरे वाहन के आने की प्रतीक्षा में बण्डल वाहक सड़क के किनारे  कापी का वण्डल अपने पास रखकर वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था। 

इसी दौरान वह पटरी के किनारे लघुशंका करने लगा तभी किसी के द्वारा वण्डल वाहक को कैमरे से हटाकर केवल कापी के बण्डल की फोटो खींचकर वायरल कर दी गई। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे लापरवाही मानते हुए केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अजेय प्रताप सिंह को हटा दिया और अन्य शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बना दिया। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। मामले में डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने बताया कि रास्ते में गाड़ी खराब हो गई थी। कर्मचारी को पेशाब आ गया, उसने बंडल नीचे रखा। उसी दौरान किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया जबकि कापी का बण्डल सुरक्षित संकलन केंद्र पर जमा भी कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि मामले में विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद खुद मामले की हकीकत सामने आ जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!