विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के आनंद बाल शिक्षा निकेतन सलारपुर नौपेड़वा में कहानी और निबंध का सफलतापूर्वक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने प्रतिभाग लिया जिन्होंने अपने सुंदर लेखन से लोगों का मन मोह लिया। पूछे जाने पर विद्यालय परिवार ने बताया कि निबंध और कहानी लेखन से बच्चों में मात्रात्मक त्रुटि दूर होगी तथा स्पष्ट लेखन शैली से उनके भविष्य को और सुदृढ़ और मजबूत किया जा सकता है। इसी कारण यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता रहता है। इस अवसर पर प्रबंधक बृजेश यादव, नीरज यादव, डायरेक्टर ऋषभ शर्मा सहित अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, एकता यादव, नदीमा, पूनम, सोनी, रिशू सहित तमाम अध्यापकगण, प्रतिभागी छात्र उपस्थित रहे।
.jpg)







