माता-पिता एवं गुरु के बताये रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाया सकता है: बीडीओ
दृढ संकल्प से किसी भी कार्य को पूरा किया जा सकता है: डा. रामजीत
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहंगपुर में स्थित प्रकाश ज्ञानोदय पब्लिक इंटर कॉलेज में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ रामजीत सिंह, चंद्रदेव मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद से संबंधित नाटिका कश्मीरी नृत्य, गुजराती, महाराष्ट्री, राजस्थानी, बंगाली सहित उत्तर प्रदेश के नृत्य को प्रस्तुत किया और एकता में अनेकता को दर्शाते हुए छात्र-छात्राओं ने ऐसी छटा बिखेरा कि मालूम ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्वयं ही स्वर्ग लोक से देवियों ने अवतरण "ले ली हो। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आए हुए सभी अतिथिगणों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर जो विद्यार्थी माता-पिता गुरु बताए हुए रास्ते पर चलता है, उसे विद्यार्थी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों को रखते हुये कहा कि गुरु की एक बात को जीवन में यदि ढल ले तो उस विद्यार्थी के जीवन में खुशियां आनी शुरू हो जाती है। छात्र-छात्राओं द्वारा जो कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, उसकी भी खूब सराहना किया।
डॉ रामजीत सिंह ने कहा कि यदि शिक्षा के लिए अपनी खाने वाली थाली को भी बेचना पड़े तो संकोच नहीं करना चाहिए तुरंत बेच देना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को संकल्प जरूर लेना चाहिए, क्योंकि संकल्प के द्वारा ही आगे के रास्ते के द्वार खुलते हैं। जैसे विकलांग अरुणिमा सिन्हा ने अपने संकल्प द्वारा ही यह सिद्ध कर दिया कि एवरेस्ट ही नहीं, बल्कि उससे बड़ा भी कार्य हो तो पूरा किया जा सकता है। ज्ञान के साथ विवेक भी बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत ज्ञान होने से लाभ नहीं है। यदि उसे व्यक्ति के पास विवेक नहीं है और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
अन्त में विद्यालय के प्रबंधक मनोज गिरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आपके आ जाने से विद्यालय परिवार धन्य हो गया। संचालन का कार्य रामचंद्र सिंह व अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विनोद गिरी, संदीप सिंह समाजसेवी, डॉ बीके गौतम अध्यक्ष श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट वेलफेयर सोसाइटी, सुनील सरोज प्रधानाचार्य, संजू चौधरी प्रधानाध्यापिका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







