Jaunpur News: मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, फिर खाते से निकाल लिये 75 हजार रूपये

Aap Ki Ummid
follow us

बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसीदाबाद में कबाड़ी का काम करने वाले युवक से रसीदाबाद पुलिया के पास बीते 13 फरवरी को तीन बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गये। युवक ने अपना बैंक खाता चेक किया तो खाते से 75 हजार रूपये भी निकल गए थे। भुक्तभोगी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराया है। लाइन बाजार थाना पुलिस तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सीकड़ा निवासी दीपक मोमिन पुत्र चाँद मोमिन लाइन बाजार थाना के रसीदाबाद में रहकर कबाड़ का काम करता है। उसने तहरीर में बताया कि बीते 13 फरवरी को रात लगभग सवा 11 बजे वह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए रसीदाबाद क्षेत्र से आ रहा था। रसीदाबाद पुलिया के पहुंचा ही था कि 3 अंजान युवक आकर मेरा ओप्पो कंपनी का मोबाइल झपटकर भाग निकले। 15 फरवरी को बैंक खाता चेक किया तो 75 हजार रूपये निकल गये थे। साइबर सेल को सूचित किया तो छानबीन के बाद बताया गया कि पैसा किसी दूसरे खाते में होल्ड है। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद 3 अज्ञात के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!