Jaunpur News: इफ्तार का आयोजन करके सौहार्द के लिये की गयी दुआ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  इफ्तार का आयोजन करके सौहार्द के लिये की गयी दुआ


संजय शुक्ला

जौनपुर। नगर के मोहल्ला ख्वाजगी टोला में पत्रकार मोहम्मद उस्मान के आवास पर माहे रमजान के मुबारक पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हुआ। इस मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई जहां बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआएं मांगी। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा भी देखने को मिला। रोज़ा इफ़्तार के बाद नमाज़ मगरबैन मुफ़्ती इम्तियाज़ अहमद नदवी ने अदा कराई।

नमाज के बाद इफ्तार आयोजन में लोगों से रूबरू होते हुए मोहम्मद उस्मान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं जो आज के समय में बेहद जरूरी है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुये आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. सैफ हुसैन खान, मौलाना तौकीर अहमद कासमी, डा. फैज, डा. फहीम, पूर्व सभासद सरफराज अंसारी, एडवोकेट बिलाल अहमद, सरदार हुसैन, इश्तियाक राईन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, आसिफ राईन, एकलाख अहमद, डा. फैज अंसारी, आजम अंसारी, सुफियान खान, मोहम्मद शाहिद केराकत, महताब आलम, वरिष्ठ पत्रकार हसननै कमर दीपू, पत्रकार मोहम्मद बिलाल जानी, मास्टर अब्बास, अब्दुर्रब खान, अब्दुल्लाह, अब्दुरहमान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!