जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव के पास स्थित एक पीजी कालेज में एन.सी.टी.ई. पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। कालेज के प्राचार्य ने शिविर का शुभारम्भ करते हुये कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। वहीं योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने बीएड विभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का अभ्यास कराया।
साथ ही बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन बढ़ाना और तनाव-चिंता कम करना शामिल है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द, हृदय स्वास्थ्य, चयापचय और बेहतर नींद में सहायक है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ सुनील दत्त मिश्र, डॉ प्रज्वलित यादव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ संतोष यादव, डॉ गुलाब मौर्य, डॉ. जीवन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)









