जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन सोमवार को 1645वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाले के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। आन्दोलन के समर्थन में जिलाजीत प्रजापति, नन्द लाल रावत, राम बहाल यादव, राजित राम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, उदय प्रताप सिंह, उदयराज गौड़, राम आसरे विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह, बिहारी लाल यादव आदि प्रमुख हैं।
Jaunpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1645वें दिन भी जारी
फ़रवरी 09, 2026
follow us
.jpg)









