Jaunpur News: गाय के गोबर से उत्पादों को बनाने की हुई पहल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  गाय के गोबर से उत्पादों को बनाने की हुई पहल


मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में जितेन्द्र प्रताप सिंह उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में विदिका के संस्थापक निदेशक सचिन सक्सेना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन वशिष्ठ, आनन्द प्रताप सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ने मछलीशहर के करौंदी ग्राम में 9 स्वयं सहायता समूहों से गाय के गोबर से बने विभिन्न उत्पादों की मशीनों

का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राकेशमणि त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), इन्द्रजीत पाल (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) विकास खण्ड मछलीशहर, सुनिधि चौहान समूह सखी, प्रेमचन्द यादव पूर्व प्रधान लपरी, कमलेश यादव प्रधान ग्राम पंचायत करौंदी ने महिलाओं की आय बढ़ाने के कार्यक्रम की प्रशंसा किया।

मौके पर मौजूद विदिका टीम ने उपस्थित करीब 200 महिलाओं को इस विषय से अवगत कराया। साथ ही कहा कि महिलाएं अपने घरों में रहकर कैसे अपनी आय को बढ़ायेंगी एवं अपने परिवारों को स्वावलम्बन प्रदान करेंगी। सभी महिलाओं को सानवी शक्ति समूह से पिंकी मौर्य ने गौ गोबर के दीपक, हवन टिकिया, हवन लकड़ी, गमला, वंदनवार बनाने की कार्यशैली से अवगत कराया। नवीन जी ने आय कैसे बढ़ाये, इस पर विस्तार से समझाया।

सचिन एवं आनन्द ने विस्तारपूर्वक अन्य परियोजनाओं को कैसे लागू होंगी, इस पर उपायुक्त के मार्गदर्शन से भी अवगत कराया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!