Jaunpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग में 3 रिहायशी मड़हे जलकर राख

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग में 3 रिहायशी मड़हे जलकर राख


राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। दोपहर के समय अचानक मड़हे से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आस—पास के अन्य मड़हों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में सर्वाधिक नुकसान सीता निषाद का हुआ है जिनके मड़हे में रखे कपड़े, कीमती जेवरात, बिस्तर, अनाज और कुछ नकद रुपये जलकर राख हो गए। वहीं कैलाश निषाद का भी बिस्तर, चावल, गेहूं और पशुओं के लिए रखा भारी मात्रा में भूसा जलकर खाक हो गया। फौजदार निषाद की गृहस्थी का भी हजारों रुपये का सामान अग्निदेव की भेंट चढ़ गया।

आग की लपटें देख मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँचती तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था  लेकिन तब तक पीड़ितों का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। इन परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!