Jaunpur News: मानस पाठ के उपरान्त हुआ भव्य भण्डारा, भजन संध्या में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मानस पाठ के उपरान्त हुआ भव्य भण्डारा, भजन संध्या में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के घास मंडी चौराहा स्थित कानपुर धर्मशाला के शिव मंदिर में आयोजित मानस पाठ के समापन के उपरांत भव्य भंडारा हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई जिसके बाद कथा वाचक विनोद गौरव द्वारा प्रस्तुत की गई। भजन संध्या ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा परिसर “जय श्रीराम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

भजन संध्या में भगवान श्रीराम की महिमा, शिव भक्ति और मानस की चौपाइयों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने दीप प्रज्वलन कर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और भक्ति रस में डूबे रहे। आयोजन स्थल को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था जिससे वातावरण और भी मनोहारी बन गया।

कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राहुल सेठ, उपाध्यक्ष मनोराम सेठ, करन पार्थ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ केशव प्रसाद सेठ, जवाहिर सेठ, सूरज सेठ, रितेश सेठ, संतोष सेठ, रामू सेठ, कुंदन सेठ, महेंद्र वर्मा, मुन्नू सेठ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, समाज के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा-भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!