Jaunpur News: जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में शादी अनुदान, पीएम सूर्य घर योजना, कन्या विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, ओडीओपी, नमामि गंगे, फैमिली आईडी, पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के कार्य, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा ICDS पोषण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में प्रगति तेज की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कमजोर प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने सी और डी रैंकिंग वाले विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापरक और समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाय। एक्सईएन जल निगम ग्रामीण के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!