जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद में जिला कार्यकारी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। 28 फरवरी को आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित किए जाने वाले वृहद रोजगार मेले विषयक संबंधित विभागों (आईटीआई, पॉलीटेक्निक, माध्यमिक/उच्च शिक्षा/डिग्री कॉलेज, प्लेसमेंट ऑफिसर पूर्वांचल वि0वि0, नर्सिंग, फार्मेसी, आर सेटी, कौशल विकास मिशन) इत्यादि विभागों के अधिकारीगण को पोर्टल पर उक्त संस्थानों के अभ्यर्थियों को पंजीकरण हेतु निर्देश दिए गए एवं उपायुक्त उद्योग को जनपद स्थित सतहरिया एवं कारखियाव के इंडस्ट्री को मेले में प्रतिभाग कराने हेतु जिला सेवायोजन अधिकारी को संस्थानों में प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक नियोजकों को पोर्टल पर वेकेंसी अपलोड कराकर सफलतापूर्वक आयोजन हेतु निर्देशित किया गया।
Jaunpur News: सीडीओ ने ली जिला कार्यकारी समिति की बैठक
फ़रवरी 17, 2026
follow us
.jpg)







