Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन 1913 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Aap Ki Ummid
follow us

हाईस्कूल के गणित एवं इण्टर के भौतिक विज्ञान विषय का था प्रश्न पत्र

जिला प्रशासन की चुस्त—दुरुस्त व्यवस्था के चलते सम्पन्न हुई परीक्षा

सुनील शर्मा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आठवें दिन शुक्रवार को दोनों पाली में 1913 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का महत्वपूर्ण विषय गणित और इंटर के छात्रों का भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र था। जिला प्रशासन की चुस्त—दुरुस्त व्यवस्था रही।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आठवें दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गणित विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 56 हजार 702 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 53 हजार 815 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। शेष 2 हजार 887 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।

पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक आदि विषयों का प्रश्न पत्र था। इन सभी विषयों के लिए 536 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा केंद्र में 507 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 29 परीक्षार्थी ऐसे थे जिन्होंने परीक्षा नहीं दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का भौतिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 49 हजार 32 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा के दौरान 47 हजार 122 परीक्षार्थी ही केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा दी। 1 हजार 910 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं सैन्य विज्ञान विषय के लिए 152 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 3 परीक्षार्थी ऐसे रहे जो अनुपस्थित पाये गये। बाकी 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।

संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 741 परीक्षार्थी अनुपस्थित

संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 में शुक्रवार को दोनों पाली में 741 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मालूम हो कि पहली पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम अंग्रेजी विषय के लिए 2022 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें एक हजार 447 ने परीक्षा दी। 575 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय अंग्रेजी विषय के लिए 1001 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें एक हजार 435 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 166 ऐसे परीक्षार्थी रहे जिन्होंने परीक्षा छोड़ दी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!