विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के नये तरीकों एवं बचाव की दी जानकारी

Aap Ki Ummid
follow us
विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के नये तरीकों एवं बचाव की दी जानकारी


हरिऔध कला केन्द्र में हुई पुलिस विभाग की साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

देवी प्रसाद शर्मा

आजमगढ़। शहर के हरिऔध कला केंद्र में पुलिस विभाग के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन और ओपी जायसवाल ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और ओटीपी फ्रॉड के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं साइबर एक्सपर्ट ओपी जायसवाल ने सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का महत्व, महिलाओं और बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षित रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन भी दिया।

कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया से मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा 4 विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता की जिससे उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इस दौरान मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का भी आयोजन हुआ जहां तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। डीआईजी सुनील कुमार ने मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में शीर्ष 4 पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, एसपी प्रमुसुख ददिया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पुलिस की शान हैं ओपी जायसवाल: डीआईजी

आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ सुनील सिंह ने साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात जागरुकता कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा मुद्दे पर बोलते हुए साइबर सेल के हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि ओपी जायसवाल आजमगढ़ पुलिस की शान हैं, जान हैं। यह बहुत मेहनत करते हैं। इस पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों, पुलिस के जवानों ने ताली बजाकर हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!