एके जायसवाल
जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव के पास स्थ्तिा एक काजी के मैदान पर आयोजित जौनपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एसएससी को फाइनल मैच में एएम सनबीम जौनपुर ने 9 विकेट से पराजित करके खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता बनी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुये मात्र 28 रन पर ऑल आउट हो गयी। इसमें कोई बल्लेबाज डबल फिगर में प्रवेश नहीं कर सका। सनबीम की तरफ से शुभम ने 4 और नमन ने 2 विकेट लिया। जवाब में नमन नाबाद 17 रन की पारी से सनबीम सिर्फ पांचवें ओवर में ही 29 रन बनाकर खिताब और 2 लाख कैश मनी प्राप्त कर लिया। उप विजेता टीम को शीशे की ट्रॉफी और 1 लाख कैश मनी पुरस्कार मिला।
प्लेयर ऑफ द मैच शुभम को दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर शुभम बने। बेस्ट बैटर दीपक बने तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नमन सिंह आदर्श को चुना गया। मैच रेफरी और थर्ड अम्पायर शौजब हुसैन थे जबकि मैदानी अम्पायर रवि मिश्रा देवरिया और अखिलेश शर्मा बलिया थे। कॉमेंटेटर के रूप में तालिब सिद्दीकी और सलमान शेख थे। आयोजक अबुजर खान, हैप्पी साबिर, अजमल, ज़ुल्फ़िकार अली थे जबकि मुख्य अतिथि विमलेश जी, लक्ष्य गुप्ता, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह थे। स्पेशल गेस्ट मनोज अग्रहरि थे। पूरे 5 दिन जेपीएल जौनपुर में चर्चा का विषय बना रहा। दर्शकों के हुजूम ने पूरे टूर्नामेंट में शमां बांधे रखा। अन्त में आयोजक अबुजर ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)









