शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली शाहगंज क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला से मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास जैसे संगीन आरोपों के बावजूद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। ग्राम–रसूलपुर निवासी रोहित गौतम का आरोप है कि 28 जनवरी 2026 को बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) संतोष कुमार यादव अपने 5–6 कर्मचारियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए, जबकि उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं।
आरोप है कि बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों के पहुंचने से पीड़िता की जान बच सकी।
पीड़ित का कहना है कि घटना के दिन ही कोतवाली शाहगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया, थाना प्रभारी क्राईम वीरेंद्र यादव नें डाँट कर भागा दियां। लेकिन घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से आहत होकर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी संदर्भ संख्या 40019426006397 है। इससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा में जीने को मजबूर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला प्रभावशाली विभागीय अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)






