Jaunpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1636वें दिन भी जारी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1636वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन शनिवार को 1636वें दिन भी जारी रहा।

इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि  9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाले के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह भी कहा कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।

आन्दोलन के समर्थन में रेखा गौतम, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, नन्द लाल रावत, उदयराज गौड़, राजित राम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, उदय प्रताप सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा आदि प्रमुख रहे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!