Hyderabad News: 80 लाख श्रद्धालुओं ने मेडारम में किये दर्शन: मंत्री पोंगुलेटी

Aap Ki Ummid
follow us

Hyderabad News: 80 लाख श्रद्धालुओं ने मेडारम में किये दर्शन: मंत्री पोंगुलेटी
  • सड़कों के चलते आवागमन काफी आसान: मंत्री सीतक्का
  • मेडारम जातरा को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग

परबत सिंह सोलंकी

हैदराबाद। राजस्व, आवास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि मेदाराम सम्मक्का-सरलम्मा महाजातरा में श्रद्धालुओं की संख्या अभूतपूर्व रूप से बढ़ रही है। मेडारम में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि अब तक लगभग 80 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और अधिकारियों का अनुमान है कि सम्मक्का के आगमन तक यह संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेदाराम पहुँच रहे हैं।

पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि दक्षिण भारत के कुंभ मेले के रूप में प्रसिद्ध मेदाराम जातरा के महत्व को और बढ़ाने के लिए सरकार ने बसारा से भद्राचलम तक 2,500 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर सर्किट के निर्माण की शुरुआत की है। उन्होंने घोषणा किया कि मेडारम मंदिर को गोदावरी नदी बेसिन के प्रमुख मंदिरों के विकास परियोजना में भी शामिल किया जाएगा।

वहीं पंचायत राज मंत्री सीतक्का ने कहा कि पहले संकरी सड़कों के कारण कठिनाइयाँ होती थीं लेकिन इस बार चार-लेन सड़कों के कारण आवागमन काफी सुगम हो गया है।  तेलंगाना सरकार ने केंद्र सरकार से सम्मक्का–सरलम्मा जातरा को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की माँग की है। तेलंगाना के मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, सीतक्का और अदलुरी लक्ष्मण ने गुरुवार को मुलुगु ज़िले के सम्मक्का–सरलम्मा मंदिर के दौरे के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को इस संबंध में औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह लोगों की सरकार बनने के बाद आयोजित होने वाली दूसरी सम्मक्का–सरक्का जातरा है। बाद में मेडारम मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में सरकार ने इस ऐतिहासिक जनजातीय पर्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कई स्थायी विकास कार्य किये गये हैं।

Hyderabad News: 80 लाख श्रद्धालुओं ने मेडारम में किये दर्शन: मंत्री पोंगुलेटी

भट्टी ने मेडारम मन्दिर में किये दर्शन

हैदराबाद। सूबे के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेडारम मंदिर में दर्शन किये। साथ ही कहा कि सरकार ने मेदाराम जातरा के लिए सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित दर्शन कर घर लौटने की अपील करते हुये देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सभी के लिए मंगलकामना किया। इस अवसर पर उनके साथ टीपीसीसी अध्यक्ष महेश गौड़ भी मौजूद थे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!